चक्रधरपुर, अप्रैल 4 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर प्रखंड के भरनियां पंचायत में 15वें वित्त आयोग (ग्राम पंचायत मद मुखिया निधि) से खराब चापाकलों की मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। भरनियां पंचायत में कुल 45 चापाकल खराब हैं, जिसमें से मुखिया निधि से 15 चापाकल की मरम्मत कार्य पूर्ण कर लिया गया है। इन खराब चापाकलों की मरम्मत का कार्य लाभुक समिति के माध्यम से किया जा रहा है। भरनियां पंचायत की मुखिया सरिता गागराई ने बताया कि गर्मी के कारण पंचायत में बहुत सारे चापाकल खराब पड़े हैं। पंचायत में अभी तक 45 चापाकल खराब होने की सूचना मिली है। इनमें 15 चापाकलों का मरम्मत कार्य पूर्ण कर लिया गया है। कहा कि एक सप्ताह के अंदर बाकी सभी खराब चापाकलों का मरम्मत कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद गर्मियों में लोगों को पानी की परेशानी नहीं होगी। उन्होंने ग्रामीणों से प...