गढ़वा, जून 24 -- डंडई, प्रतिनिधि। प्लस टू उच्च विद्यालय लवाही कला में विद्यालय प्रबंधन समिति चुनाव मुखिया बच्चालाल गुप्ता ने विरोध के कारण टाल दिया गया। बताया गया कि चुनाव की जानकारी मुखिया को नहीं दी गई थी। उसपर उन्होंने विरोध जताया। मुखिया के विरोध को देखते हुए पर्यवेक्षकों ने चुनाव नहीं कराने का निर्णय लिया। मुखिया बच्चा लाल ने बताया कि चुनाव को लेकर किसी भी तरह की जानकारी उन्हें नहीं दी गई थी। न ही इसका व्यापक प्रचार प्रसार ही किया गया था। उसके चलते चुनाव को स्थगित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि पंचायत के मुखिया होने के नाते चुनाव को लेकर उन्हें जानकारी मिलनी चाहिए थी। मुखिया ने विभागीय पदाधिकारियों पर आरोप लगाया कि उनके द्वारा गुपचुप तरीके से चुनाव कराने की योजना तैयार गई थी। उसे सफल नहीं होने दिया गया है। उन्होंने कहा कि चुनाव को लेक...