मुखिया के घर हमला, मारपीट व तोड़फोड़ मामले में प्राथमिकी दर्ज, दूसरे पक्ष ने भी किया मुकदमा
छपरा, अप्रैल 28 -- छपरा, हमारे संवाददाता। मुफस्सिल थाना क्षेत्र की करिंगा पंचायत के मुखिया रूपेश कुमार शर्मा के घर पर चढ़कर मारपीट, गाली-गलौज और तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में मुफस्सिल थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।दर्ज प्राथमिकी में रूपेश कुमार शर्मा ने आरोप लगाया है कि शनिवार की शाम वह अपने घर पर पारिवारिक कार्यक्रम की तैयारी कर रहे थे। उस दौरान बाइक से पहुंचे दो नामजद लोगों ने उनके पुत्र के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर दोनों ने गांव के अन्य लोगों को बुला लिया। इसके बाद रिविलगंज थाना क्षेत्र के औली गांव के आधा दर्जन लोग लाठी-डंडा, रॉड और धारदार हथियार लेकर उनके घर पर चढ़ आए। यह भी पढ़ें- पुलिस पर ग्रामीणों ने किया पथराव, डायल 112 गाड़ी का तोड़ा शीशा आरोप है कि सभी ने मिलकर रूपेश कुमार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.