मुजफ्फरपुर, फरवरी 26 -- मीनापुर। घोसौत पंचायत के मुखिया अखिलेश राम के खिलाफ वार्ड सदस्य अजय राम और रंजन कुमार ने मोर्चा खोल दिया। गुरुवार को डीएम को ज्ञापन देकर मुखिया पर आमसभा की बैठक नहीं कराने सहित नौ आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है। बीडीओ संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि वरीय पदाधिकारी से निर्देश मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...