मुखिया की पहल पर 48 घंटे में बना खराब चापाकल, पेयजल संकट से मिली राहत
बोकारो, मई 30 -- पेटरवार। प्रखंड की बुंडू पंचायत के भेलवाटांड में पिछले दो दिनों से खराब पड़े चापाकल की मरम्मत कर उसे आम लोगों के उपयोग के लिए सौंप दिया गया। चापाकल के चालू होने से क्षेत्र के लोगों को पेयजल संकट से राहत मिली है। ग्रामीणों ने इस पहल के लिए पंचायत की मुखिया निहारिका सुकृति के प्रति आभार व्यक्त किया।
चापाकल की खराबी की जानकारी जानकारी के अनुसार भेलवाटांड में मध्यम महतो के घर के सामने स्थित चापाकल अचानक खराब हो गया था। इसके कारण आसपास के लोगों को पेयजल के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों ने समस्या की जानकारी मुखिया निहारिका सुकृति को दी।
मुखिया की त्वरित कार्रवाई मामले की गंभीरता को देखते हुए मुखिया ने तत्काल पेयजल एवं स्वच्छता विभाग से संपर्क कर समस्या से अवगत कराया। विभाग ने भी त्वरित कार्रवाई करते हुए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.