मुखिया की अनुपस्थिति के कारण गोलपुर में सेविका चयन रद्द
दुमका, मई 26 -- दलाही, प्रतिनिधि। गोलबंधा पंचायत के गोलपुर गांव में सोमवार को प्रस्तावित आंगनबाड़ी सेविका चयन प्रक्रिया रद्द कर दी गई। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गोलपुर आंगनबाड़ी केंद्र के लिए सेविका का चयन होना था। ग्रामीण सुबह से दोपहर तक पदाधिकारियों के आने का इंतजार करते रहे, लेकिन कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। पोषण सखी ने ग्रामीणों को बताया कि किसी कारणवश चयन प्रक्रिया रद्द कर दी गई है। इस संबंध में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी रंजन कुमार यादव ने कहा कि पंचायत की मुखिया की अनुपस्थिति के कारण सेविका चयन प्रक्रिया को रद्द करना पड़ा। नई तिथि की घोषणा बाद में की जाएगी। यह भी पढ़ें- चुनाव चिन्ह दिए, प्रचार हुआ; फिर हिमाचल में अचानक कहां रद्द हो गया प्रधानी का चुनाव? ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें पहले से सूचना मिली थी, इसलिए वे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.