गोड्डा, अप्रैल 29 -- पोड़ैयाहाट।एक संवाददाता मंगलवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी फूलेश्वर मुर्मू के द्वारा प्रखंड मुख्यालय में सभी मुखिया एवं पंचायत सचिव के साथ विभिन्न विकास योजनाओं से सम्बंधित समीक्षा बैठक आहूत की गई। बैठक में विकास पदाधिकारी के द्वारा सभी नव पदस्थापित पंचायत सचिव को अपना डिजिटल सिग्नेचर मैपिंग कराने का निर्देश दिया गया। बताया गया की जन्म-मृत्यु निबंधन से सम्बन्धित आम जनों के द्वारा आवेदन शिकायतें प्राप्त हो रही है। सभी पंचायत सचिव अपना डिजिटल सिग्नेचर मैपिंग कराकर जन्म-मृत्यु निबंधन से सम्बन्धित आवेदनों का ससमय निष्पादन करना सुनिश्चित करेंगे। अबुआ आवास योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2023-24 एवं 2024-25 में कुल-2333 आवास प्राप्त लाभुकों में से 1322 आवास अपूर्ण हैं। यह भी पढ़ें- अपूर्ण आवासों को अभियान चलाकर कराएं पूर्ण: डीडीसी...