मुखिख के प्रयास से खराब चापाकलों की मरम्मत शुरू
गिरडीह, अप्रैल 7 -- डुमरी, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के मधगोपाली पंचायत में गर्मी के मौसम को देखते हुए पेयजल संकट से निपटने की दिशा में पहल शुरू कर दी गई है। पंचायत के मुखिया जागेश्वर महतो के प्रयास से पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा विभिन्न गांवों में खराब पड़े चापाकलों की मरम्मत का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। मुखिया जागेश्वर महतो ने बताया कि जैसे-जैसे तापमान बढ़ रहा है, वैसे-वैसे ग्रामीण इलाकों में पेयजल की समस्या भी गंभीर रूप ले सकती है। इसे ध्यान में रखते हुए पंचायत के सभी गांवों में खराब पड़े चापाकलों की सूची तैयार कर विभाग को सौंपी गई थी और शीघ्र मरम्मत कराने का आग्रह किया गया था। विभाग द्वारा पहल करते हुए अब इन चापाकलों को दुरुस्त किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि चापाकलों की मरम्मत पूर्ण हो जाने के बाद ग्रामीणों को गर्मी के दिनों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.