नैनीताल, जनवरी 7 -- नैनीताल। हल्द्वानी के मुखानी क्षेत्र में बीते दिनों सड़क पर बने गड्ढे के कारण एक किशोर की मौत हो गई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम ललित मोहन रयाल ने मजिस्ट्रेटी जांच बैठा दी है। एडीएम प्रशासन विवेक राय को जांच अधिकारी बनाया गया है। बता दें कि बीती पांच 5 जनवरी हुई दुर्घटना में एक किशोर की मृत्यु हो गई। एडीएम ने आम जनता को सूचित करते हुए उनसे अपील की है कि, उक्त दुर्घटना के कारणों के संबंध में जानकारी रखने वाले संबद्ध, असंबद्ध या अन्य व्यक्तियों से अपेक्षा है कि आगामी सात दिन के भीतर अपना मौखिक /लिखित बयान/अभिकथन या घटना के संबंध में कोई साक्ष्य हों, तो किसी भी कार्य दिवस के दिन उनके कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...