हल्द्वानी, जून 10 -- संतोष जोशी हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र से एक 31 वर्षीय युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। युवती की मां ने थाने में तहरीर देकर बेटी की बरामदगी की गुहार लगाई है। तहरीर के अनुसार उनकी बेटी बीते 19 मई मंगलवार को सुबह घर से निकली थी, जो वापस नहीं लौटी है। सगे-संबंधियों में काफी खोजबीन के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चल सका है। एसओ सुशील जोशी ने बताया कि युवती की तलाश की जा रही है। यह भी पढ़ें- मुखानी से युवती लापता, गुमशुदगी दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...