हल्द्वानी, मई 9 -- संतोष जोशी हल्द्वानी। हल्द्वानी के मुखानी इलाके में शुक्रवार देर रात बाइक सवार दो युवक सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर ट्राली से जा टकराए। हादसे में बाइक सवार चालक की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है।जानकारी के मुताबिक गुरुवार रात बाइक चालक 22 वर्षीय समीर उर्फ टिंकू निवासी बैकनपुर, शक्ति फार्म ऊधम सिंह नगर और 40 वर्षीय चंदन पांडे निवासी कमलवागांजा मुखानी हल्द्वानी से अपनी स्प्लेंडर बाइक में लामाचौड़ की तरफ जा रहे थे। बताया जा रहा है कि फतेहपुर गुजरौड़ा के पास समीर ने बाइक का नियंत्रण खो दिया और दोनों रफ्तार में सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर ट्राली के पीछे जा घुसे। यह भी पढ़ें- ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, एक की मौत घटना के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी...