मुखर्जी नगर में पांच सड़कों का शिलान्यास
रुद्रपुर, अप्रैल 24 -- रुद्रपुर। वार्ड नंबर 5 मुखर्जी नगर में मेयर विकास शर्मा ने 27.61 लाख रुपये की लागत से पांच सीसी सड़क और नाली निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया। मेयर ने कहा कि इन कार्यों से जलभराव की समस्या दूर होगी और लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में नगर निगम रुद्रपुर में तेजी से विकास कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि शहर को स्मार्ट और क्लीन सिटी बनाने के लिए मुख्य सड़कों के साथ आंतरिक मार्गों का भी विकास किया जा रहा है। इस अवसर पर पार्षद कुसुम शर्मा, राधेश शर्मा, योगेश उपाध्याय, अमन मिश्रा, दीवान सिंह, सतेन्द्र सिंह, सचिन मिश्रा, सुभाष बिष्ट, प्रभु यादव, संतोष गुप्ता, अमित मिश्रा, मोहित कुमार, रिंकू मौर्य और नरेंद्र कश्यप सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.