मुखर्जी नगर इलाके में दो शव मिलने से सनसनी
नई दिल्ली, अगस्त 27 -- उत्तरी दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके में गुरुवार को अलग-अलग स्थानों पर दो शव मिलने से सनसनी फैल गई। पहला शव दशहरा ग्राउंड में बारिश के पानी से भरे गड्ढे से बरामद हुआ, जबकि दूसरा हकीकत नगर के पास रिंग रोड के फुटपाथ पर मिला। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।दशहरा ग्राउंड में गहरे गड्ढे में एक युवक का शव तैरता मिला। मौके पर पहुंची पुलिस और क्राइम टीम को शव पर चोट के निशान नहीं मिले। मृतक की पहचान 35 वर्षीय दीपक के रूप में हुई। शुरुआती जांच में पता चला कि वह शराब के नशे में नहाने के लिए पानी से भरे गड्ढे में उतरा था। गहराई का अंदाजा नहीं होने से वह डूब गया। परिजनों ने भी किसी तरह का संदेह नहीं जताया है।वहीं, हकीकत नगर के पास फुटपाथ पर 50 वर्ष से अधिक उम्र के एक अज्ञात शख्स का शव मिला। पास से मिले थैले में कुछ दस्तावेज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.