कानपुर, जुलाई 6 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर ने राष्ट्रवादी चिंतक, प्रखर शिक्षाविद एवं जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पार्टी दफ्तर नवीन मार्केट में श्रद्धा एवं गौरव के साथ मनाई। जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। पार्टीजनों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता को दोहराया। अनिल दीक्षित ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए अपने जीवन का प्रत्येक क्षण भारत की एकता और अखंडता के लिए समर्पित किया। एक देश में दो विधान, दो निशान और दो प्रधान नहीं चलेंगे का उनका उद्घोष आज भी राष्ट्रवाद की सबसे प्रखर आवाज़ के रूप ...