नई दिल्ली, मई 22 -- बुराड़ी के मुखमेलपुर गांव में करीब 3 एकड़ में ऑक्सजीन पार्क बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को इस पार्क का शिलान्यास किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पार्क स्थानीय लोगों को हरियाली, स्वास्थ्य, मनोरंजन और सामाजिक गतिविधियों के लिए बेहतर सार्वजनिक स्थान उपलब्ध कराएगा। पार्क के निर्माण के लिए वन विभाग ने एक करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अपनी विधायक निधि से भी एक करोड़ रुपये अतिरिक्त देने की घोषणा की। यह भी पढ़ें- दिल्ली में 100 'ऑक्सीजन' पार्क बनाएगी सरकार, CM रेखा गुप्ता ने किया ऐलानपार्क का उद्देश्य मुख्यमंत्री ने कहा कि मुखमेलपुर में विकसित होने वाला यह पार्क केवल एक हरित क्षेत्र नहीं होगा, बल्कि यह स्थानीय नागरिकों के लिए स्वास्थ्य, सामाजिक सहभागिता और सकारात्मक जीवनशैली का क...