रुडकी, जनवरी 28 -- कस्बे में अवैध पशु कटान की मुखबिरी के शक में एक युवक पर तीन आरोपियों ने हमला कर दिया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। सुहैल पुत्र नदीम निवासी मोहल्ला टोली ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह 27 जनवरी को लगभग 11 बजे मीट विक्रेताओं की दुकानों के पास खड़ा था। इसी दौरान इनाम, अज्जू उर्फ अजीम और शोबी सभी मोहल्ला किला ने मिलकर उस पर हमला बोल दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...