मेरठ, मई 29 -- थाना सरूरपुर क्षेत्र के गांव डाहर में गुरुवार देर रात दो पक्षों में विवाद हो गया। जिसमें दोनों पक्षों में मारपीट व पथराव भी हुआ। जिसमें कई लोग घायल हो गए। मामले को लेकर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी इरफान पुत्र रसीद की ओर से थाने में दी गई तहरीर में बताया गया कि उसका भतीजा शाहरूख अपनी पत्नी इमराना को बाइक से दवाई दिलाने के लिए डॉक्टर के यहां लेकर जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में कुछ लोगों ने उन्हें रोक लिया और थाने में मुखबिरी करने के शक को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। यह भी पढ़ें- मुखबिरी के शक में दो पक्षों में विवाद, कई घायल तहरीर में आरोप लगाया गया है कि विवाद बढ़ने पर शाहरूख और उसकी पत्नी के साथ मारपीट की गई। शोर सुनकर परिवार के अन्य लोग मौके पर पहुंचे तो दोनों पक्षों के बीच ...