मेरठ, मार्च 19 -- दौराला पुलिस द्वारा चार दिन पूर्व रुहासा गांव में हुई गोकसी प्रकरण में चार लोगों के जेल भेजने को लेकर दूसरे वर्ग के दो युवकों ने मुखबिरी के शक को लेकर एक ग्रामीण के साथ गाली-गलौज कर धमकी दी। मामला संज्ञान में आने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई हुए मुकदमा दर्ज कर दोनो आरोपियों को हिरासत में लिया। बता दे कि पुलिस ने रूहासा गांव निवासी अदीव के घर छापेमारी कर फ्रीज में रखा गोमांस बरामद कर मौके से सबीउल अख्तर, साजिद और साकिर के साथ अदीव को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया था। मामले में रूहासा निवासी ग्रामीण ऋषिपाल पर मुखबिरी का आरोप लगाते हुए शाहान और साहिब ने गाली गलौज करने और धमकी मामला संज्ञान में आने पर सकौती चौकी पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों शाहा...