नई दिल्ली, मार्च 10 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल का कहना है कि भारत ने बीते साढ़े तीन वर्षों में नौ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) किए हैं, जिससे 38 विकसित और समृद्ध देशों के बाजारों तक पहुंच मिली है। इन समझौतों से भारतीय निर्यातकों के लिए नए अवसर खुले हैं और भारतीय कंपनियों को वैश्विक वैल्यू चेन से जुड़ने में मदद मिली है। आहार- द इंटरनेशनल फूड एंड हॉस्पिटैलिटी फेयर के 40वें संस्करण के उद्घाटन मौके पर उन्होंने कहा कि समझौतों में सरकार ने किसानों, मछुआरों और एमएसएमई के हितों की पूरी सुरक्षा की है। साथ ही, डेयरी क्षेत्र को पूरी तरह सुरक्षित रखा गया है और विदेशी डेयरी उत्पादों को कोई रियायत नहीं दी गई है। इसी तरह जीन परिवर्तित (जीएम) उत्पादों को भी न तो शुल्क में छूट दी गई है और न ही बाजार तक पहु...