नई दिल्ली, मार्च 2 -- भारत और कनाडा ने मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को लेकर औपचारिक बातचीत शुरू कर दी है। सोमवार को समझौते को लेकर संदर्भ की शर्तों (टीओआर) पर केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और कनाडा के मंत्री मनींदर सिद्धू ने हस्ताक्षर किए । सरकार की तरफ से कहा गया है कि दोनों देश समझौते को जल्द अंतिम रूप देने के पक्ष में है, जिसको ध्यान में रखकर बातचीत शुरू की गई है। इसे व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौता (सीईपीए) कहा जाएगा, जिसमें वस्तुओं के व्यापार, सेवाओं और आपसी सहमति वाले अन्य आर्थिक क्षेत्रों शामिल होंगे। वाणिज्य मंत्रालय के अनुसार टीओआर समझौते की बातचीत का प्रारूप, समय-सीमा और प्रक्रिया तय करेगा। इसके साथ ही, एक संतुलित और दोनों देशों के लिए लाभकारी समझौता करने में मार्गदर्शक का काम करेगा। मालूम हो कि दोनों देशों के बीच ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.