प्रयागराज, फरवरी 28 -- प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। उत्तर राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय में होली अवकाश से पूर्व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ फूलों की होली मनाई गई। लोक कलाकार दिनेश यादव ने होली गीत प्रस्तुत किए। कुलपति प्रो. सत्यकाम ने सभी के साथ होली खेलते हुए सौहार्द का संदेश दिया। संयोजन प्रो. ज्ञान प्रकाश यादव ने किया। वातावरण उत्साह और पारंपरिक रंगों से सराबोर रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...