प्रयागराज, मार्च 25 -- प्रयागराज। उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय ने दो संकायों में निदेशक सहित विभिन्न विभागों में प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के नौ पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। स्कूल ऑफ कंप्यूटर एंड इंफार्मेशन साइंस और स्कूल आफ मैनेजमेंट स्टडीज में निदेशक पदों पर भर्ती होगी। इसके अलावा लाइब्रेरी एंड इंफार्मेशन साइंस और समाजशास्त्र में एक-एक पद रिक्त है। अर्थशास्त्र, रसायन विज्ञान, अंग्रेजी और वाणिज्य में एक-एक पद पर एसोसिएट प्रोफेसर तथा दर्शनशास्त्र विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के एक पद पर भर्ती होगी। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन बुधवार से शुरू हो गए और इच्छुक अभ्यर्थी 25 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। हार्ड कॉपी जमा करने की अंतिम तिथि पांच मई शाम पांच बजे है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...