प्रयागराज, जून 18 -- प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय का 21वां दीक्षांत समारोह 17 जुलाई को अटल प्रेक्षागृह में होगा। अध्यक्षता प्रदेश की राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल करेंगी, जबकि सुप्रसिद्ध लोक गायिका मालिनी अवस्थी मुख्य अतिथि होंगी। प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय तथा उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी विशिष्ट अतिथि होंगी। समारोह में दिसंबर 2025 और जून 2026 सत्र की परीक्षाओं के आधार पर स्नातक, स्नातकोत्तर एवं पीएचडी पाठ्यक्रम पूर्ण करने वाले हजारों विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की जाएंगी।कुलपति प्रो. सत्यकाम ने बताया कि दीक्षांत समारोह के सफल संचालन के लिए 17 समितियों का गठन कर दिया गया है। ये समितियां विभिन्न व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संभालेंगी।...