घाटशिला, मई 22 -- पोटका, संवाददाता। प्रखंड के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मुक्तेश्वर धाम हरिणा का स्वरूप तेजी से बदल रहा है। यहां हर वर्ष 14 जून से शुरू होने वाले पांच दिवसीय मुक्तेश्वर धाम मेले में झारखंड समेत चार राज्यों से करीब एक लाख श्रद्धालु पहुंचते हैं। मंदिर परिसर में 11 मंदिरों का निर्माण अंतिम चरण में है। पुराने काली मंदिर और शिव मंदिर का जीर्णोद्धार कर उन्हें भव्य रूप दिया जा रहा है। गुरुवार को विधायक संजीव सरदार ने वन क्षेत्र पदाधिकारी विमद कुमार, सब बीट ऑफिसर, संवेदक एवं मंदिर समिति के सदस्यों के साथ पूरे परिसर और मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को मेला शुरू होने से पूर्व सभी अधूरे कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- श्री शिव शक्ति महायज्ञ में पूजा -अर्चना के लिए श्रद्धालुओं का तांता...