हापुड़, फरवरी 26 -- पौराणिक मुक्तेश्वर महादेव मंदिर परिसर से जुड़ी भूमि में हो रहे अवैध कब्जों को हटवाते हुए डीएम ने अन्य मंदिरों से भी संबंधित भूमि पर अवैध ढंग में काबिज चल रहे लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई कराए जाने की चेतावनी दी। पौराणिक गढ़ गंगानगरी में कार्तिक पूर्णिमा मेला मार्ग के किनारे प्राचीन मुक्तेश्वरा महादेव नक्का कुआं मंदिर स्थित है, जिसका अतीत महाभारत काल से जुड़ा हुआ है। जिसके करीब 11 बीघा रकबे वाले परिसर में भूतेश्वर नाथ मंदिर, गंगा मैया मंदिर, काली मंदिर, झारखंडेश्वर मंदिर समेत गर्भगृह में पवित्र शिवलिंग स्थापित है। उचित देखरेख के अभाव में मंदिर परिसर से जुड़ी कुछ भूमि पर कई लोगों ने अवैध ढंग में कब्जे जमाए हुए हैं, जिससे शासन द्वारा जीर्णोद्धार और सुंदरीकरण के लिए भेजी गई तीन करोड़ की रकम से हो रहा निर्माण कार्य रफ्तार...