हापुड़, फरवरी 5 -- मुक्ति धाम में आगमन पर भव्य अभिनंदन होने के बाद मध्य प्रदेश से आईं साध्वी ने गंगा मैया की आरती में भाग लेकर गो सेवा का संदेश दिया। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा से हिंदू सम्मेलन में भाग लेने आईं साध्वी सरस्वती बुधवार को मुक्ति धाम ब्रजघाट के श्रीकृष्ण आश्रम में पहुंचीं। जहां आश्रम संचालक स्वामी सर्वेश्वरानंद महाराज के नेतृत्व में उनका भव्य अभिनंदन किया गया। इस दौरान साध्वी सरस्वती ने गौ सेवा संस्थान पहुंचकर गोमाता के दर्शन कर पुण्यार्जित किया। उन्होंने गोमाता की सेवा को सबसे बड़ा पुण्य बताते हुए धर्म के बताए सद्मार्ग पर चलकर दीन दुखियों की हरसंभव मदद करने का आह्वान भी किया। इसके उपरांत साध्वी सरस्वती ने बनारस की तर्ज पर होने वाली गंगा मैया की संध्याकालीन आरती में भाग लिया। आरती का संचालन करा रही गंगा सभा समिति के अध्यक्ष पंड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.