मुजफ्फरपुर, अप्रैल 7 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। रामदयालु रोड स्थित मुक्तिनाथ मंदिर परिसर में घुस चोरों ने मंगलवार अहले सुबह दानपेटी चुरा ली। मामले में मंदिर के पुजारी अरुण कुमार मिश्रा ने काजी मोहमदपुर थाना में आवेदन देकर केस दर्ज कराया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि सुबह जब वे मंदिर पहुंचे तो दानपेटी गायब मिली। थानेदार नवलेश कुमार ने बताया कि मंदिर में चोरी की घटना की सूचना मिली है। आवेदन के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। चोरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...