मुक्तिधाम में दिखी विभाजन की विभीषिका
मुजफ्फरपुर, अगस्त 14 -- मुजफ्फरपुर। जिज्ञासा समाज कल्याण केंद्र द्वारा संचालित अप्पन पाठशाला, मुक्तिधाम में शुक्रवार को 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' एवं सात दिवसीय प्रदर्शनी का शुभारंभ अतिथियों ने संयुक्त रूप से किया। मुख्य वक्ता प्रवीर ने देश विभाजन के विभिन्न पहलुओं व स्वतंत्रता से विश्व शक्ति बनने तक भारत की यात्रा पर विस्तार से चर्चा की। मंच संचालन सुमित कुमार ने किया। विषय प्रवेश श्यामसुंदर भीमसेरिया ने कराया। कार्यक्रम में लघु उद्योग भारती के प्रदेश उपाध्यक्ष शिवशंकर साहू, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सुमन शेखर आदि उपस्थित रहे। संयोजक सुमित कुमार ने बताया कि विभाजन विभीषिका पर आधारित प्रदर्शनी का समापन 20 अगस्त को होगा। मौके पर चित्रकला, भाषण और निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा तथा उत्कृष्ट प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.