मुंगेर, अप्रैल 21 -- ​मुंगेर निज संवाददाता। भीषण गर्मी के बीच शहर के मुक्तिधाम यात्री शेड में आने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है। मुंगेर सेवा मंच के अथक प्रयास से यहां पेयजल के लिए कराया गया बोरिंग कार्य अंततः सफल हो गया है। खास बात यह रही कि बालू और मिट्टी की तकनीकी बाधाओं के कारण शुरुआती तीन प्रयासों में असफलता हाथ लगी थी, लेकिन मंच की टीम ने हार नहीं मानी और चौथे प्रयास में सफलता प्राप्त की।​ इस कार्य की सफलता में नगर निगम की मेयर कुमकुम देवी का भी विशेष सहयोग रहा, जिन्होंने कार्य के दौरान टैंकर से पानी उपलब्ध कराया। यह भी पढ़ें- रेलवे कॉलोनी में पेयजल पर लाखों खर्च,फिर भी जल संकट वहीं, दिल्ली में रह रहे मुंगेर के अप्रवासी समाजसेवी उमाशंकर वर्मा 'बबलू' ने अपने पिता गोपाल प्रसाद वर्मा की प्रेरणा से इस परियोजना के लिए विशेष आर्थिक सहय...