आदित्यपुर, मार्च 7 -- चांडिल, संवाददाता। चांडिल के बामनी नदी स्थित श्मशान घाट (मुक्तिधाम) में कचरा डंपिंग के कारण बदबू एवं गंदगी से लोग परेशान हैं। इस कारण अंतिम संस्कार में पहुंचने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। घाट पर जानवरों और मुर्गियों का अपशिष्ट पदार्थ फेंकने पहुंचे ठेला को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया तथा चालक को फटकार लगायी। लोगों ने ठेला चालक को चेतावनी देकर छोड़ दिया। मुक्तिधाम में गंदगी नहीं फेंकने को लेकर ग्रामसभा ने भी बोर्ड लगाया है। इस दौरान निर्मल गांगुली ने कहा कि स्थानीय लोग मुक्तिधाम पर नजर रखेंगे तथा किसी तरह की गंदगी फेंकने का प्रयास किया गया तो इसका विरोध करने के साथ जुर्माना लगाया जाएगा। नदी में कचरा फेंकने के कारण बामनी नदी का अस्तित्व समाप्त होने के कगार पर पहुंच गया है। प्रशासन को इस पर संज्ञान लेना चाहिए।

हिंदी...