अररिया, मई 26 -- अररिया, निज संवाददाता शहर से सेट पनार नदी के त्रिशूलिया घाट पर निर्मित आधुनिक सुविधाओं से लैस मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार करने वाले गरीब परिवार के लोगों के लिए नगर परिषद प्रशासन मुफ्त में लकड़ी की व्यवस्था करेगी। नप प्रशासन जल्द ही ऐसे परिवार के लोगों के लिए लकड़ी की व्यवस्था मुक्तिधाम में करेगी। यही नहीं मुक्तिधाम में दाह संस्कार के बाद परिजनों को एक टोकन दिया जाएगा। इस टोकन के आधार पर परिजन आसानी से मृत्यु प्रमाण पत्र बनवा सकेंगे। दरअसल अररिया के लोगों को लंबे इंतजार के बाद आधुनिक सुविधाओं से लैस मुक्तिधाम की सौगात मिली है। नगर परिषद प्रशासन मुक्तिधाम को आम लोगों के लिए पूरी तरह सुचारू रूप से चालू कर दिया गया है। सोमवार को खरैया बस्ती निवासी एक महिला की मृत्यु के बाद उनका अंतिम संस्कार मुक्तिधाम में किया गया।इस मुक्तिधाम ...