बलिया, जून 1 -- बेल्थरारोड। सरयू नदी के तुर्तीपार मुक्ति धाम पर सुविधाओं का अभाव है। लोगों का कहना है कि हर दिन अंतिम संस्कार के लिए आने वाले लोगों को धूप और बारिश का सामना करना पड़ता है। कुछ साल पहले टीन शेड बनाया गया था जो पूरी तरह से जर्जर हो चुका है। उभांव से नदी तट तक की सड़क भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है। लोगों ने सड़क निर्माण के साथ ही अन्य जरुरी इंतजाम करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...