मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 6 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। मुक्तिधाम के बच्चे जो कल तक शवों के बीच फल-पैसे चुनने का काम करते थे, शिक्षा से जुड़ने के बाद अब वे कम्प्यूटर की शिक्षा भी लेंगे। मुक्तिधाम परिसर में संचालित अप्पन पाठशाला में कंप्यूटर शिक्षा कक्ष का उद्घाटन शनिवार को आरएसएस के अखिल भारतीय सह सेवा प्रमुख ए. सेंथिल कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि अप्पन पाठशाला के बच्चे अब आधुनिक तकनीक से जुड़कर अपने भविष्य की बेहतर तैयारी कर सकेंगे। कंप्यूटर शिक्षा डिजिटल युग में प्रतिस्पर्धा के योग्य बनाएगी। यह पहल बच्चों को डिजिटल कौशल से सशक्त करेगी और उन्हें शिक्षा के नए आयामों से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाएगी। अप्पन पाठशाला के संस्थापक सुमित कुमार ने बताया कि फिलहाल दो कंप्यूटर लगाए गए हैं। आवश्यकता के अनुसार संख्या बढ़ाई जाएगी। कंप्यूटर प्रशिक्षण कक्षा...