कुशीनगर, मार्च 15 -- कुशीनगर। ‎भारतीय खेल प्राधिकरण के स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर काशीपुर उत्तराखंड में कार्यरत अंतरराष्ट्रीय कोच व बरवा राजापाकड़ के जमुआन टोला निवासी सिकंदर पटेल कंपोजिट विद्यालय भगवानपुर पहुंचकर बाल खिलाड़ियों को पंचिंग बैग व पंचिंग ग्लब्स प्रदान किया। इस दौरान उन्होंने छात्रों को मुक्केबाजी की बारीकियां भी सिखाईं, जिससे बच्चों में खेल के प्रति उत्साह बढ़ गया। ‎कोच सिकंदर पटेल ने ग्रामीण क्षेत्र में मौजूद खेल प्रतिभाओं की संभावनाओं पर चर्चा करते हुए कहा कि गांवों में प्रतिभा की कमी नहीं है। आवश्यकता केवल सही मार्गदर्शन व प्रशिक्षण की है। यदि बच्चों को प्रारंभ से उचित संसाधन व अभ्यास का अवसर मिले तो वे राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। ‎उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि नियमित अभ्यास, ...