मुक्केबाज ग्रेशी का राज्य स्तरीय जूनियर बालिका बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए चयन
हापुड़, जुलाई 28 -- मेरठ मंडल बॉक्सिंग चयन ट्रायल में जनपद हापुड़ की प्रतिभाशाली मुक्केबाज ग्रेशी ने 70-75 किलोग्राम भार वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तरीय जूनियर बालिका बॉक्सिंग प्रतियोगिता-2026 के लिए मेरठ मंडल टीम में अपना स्थान सुनिश्चित किया। चयनित खिलाड़ी ग्रेशी अब आगामी 1 अगस्त से 4 अगस्त 2026 तक वाराणसी में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय जूनियर बालिका बॉक्सिंग प्रतियोगिता 2026 में मेरठ मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगी। प्रतियोगिता कार्यक्रम के अनुसार संबंधित भार वर्ग एवं प्रतियोगिता तिथियां निर्धारित हैं। उपलब्धि पर उप क्रीड़ा अधिकारी अरुणा, हापुड़ जिला बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष दीपक त्यागी, महासचिव रोबिन सिंह, बॉक्सिंग कोच शाहरुख खान ने ग्रेशी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। यह भी पढ़ें- नॉर्थ जोन बॉक्सिंग प्रतियोगिता में मु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.