हल्द्वानी, सितम्बर 28 -- हल्द्वानी। स्पोर्ट्स स्टेडियम हल्द्वानी में चल रही तीन दिवसीय राज्य स्तरीय विद्यालयी बॉक्सिंग प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हो गया। प्रदेशभर से पहुंचे युवा बॉक्सरों ने रिंग में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-14 वर्ग में बागेश्वर के चंदन व हिमांशु, चमोली के दिव्यांशु व आयुष और स्पोर्ट्स कॉलेज के अनमोल के साथ अंडर-17 बालिका वर्ग में नैनीताल की आरिका, पिथौरागढ़ की माया व जैनी और देहरादून की वंशना ने जीत दर्ज की। अंडर-19 बालिका वर्ग में पिथौरागढ़ की जया, नेहा, कृष्णा और सलोनी ने मुकाबले जीते। ये सभी विजेता खिलाड़ी अब राष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह भी पढ़ें- हैंडबॉल में चमकी चम्पावत की बेटियां मुख्य अतिथि मुख्य शिक्षा अधिकारी आरएस नेगी ने विजेताओं को पदक और ट्रॉफी प्रदान कर सम...