हल्द्वानी, जून 28 -- प्रमोद डालाकोटी हल्द्वानी। पंजाब की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में आयोजित राष्ट्रीय सब जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। राज्य के चार मुक्केबाजों ने अपने-अपने भार वर्ग के सेमीफाइनल में जगह बनाकर प्रदेश के लिए पदक सुनिश्चित कर लिए हैं। यह आठ दिवसीय राष्ट्रीय प्रतियोगिता 29 जून तक खेली जा रही है। उत्तराखंड बॉक्सिंग एसोसिएशन के आजीवन अध्यक्ष मुखर्जी निर्वाण ने बताया कि सेमीफाइनल में यश दुर्गापाल, समीर बोरा, मोहम्मद जीशान, जया कोरंगा ने जगह बनाई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...