बुलंदशहर, अगस्त 23 -- थाना क्षेत्र के गांव दाऊदपुर में तीन अगस्त की शाम गांव निवासी किसान मुकेश सिंह की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने पांचवें आरोपी दाऊदपुर निवासी बंटी उर्फ मनीष पुत्र भरत पाल उर्फ भरती को गौतमबुद्धनगर की रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र से गिरफ्तार किया। गौरतलब हो कि तीन अगस्त को श्मशान घाट भूमि की नापतोल के दौरान कार सवार हमलावरों ने गोलियों से भूनकर किसान मुकेश सिंह की हत्या कर दी। मृतक के पुत्र मनीष सोलंकी की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने नामजद चार बदमाशों अनिल, जितेश, मनीष व कपिल पुत्रगण मुनेश को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर कार्रवाई की। रविवार को पुलिस ने जांच के आधार पर वांछित अज्ञात पांचवें आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई की। थाना प्रभारी दिग्विजय ना...