मुकेश बने यूपी विद्यालयीय वॉलीबाल टीम के चयनकर्ता
गंगापार, सितम्बर 23 -- खेल जगत एवं शिक्षा विभाग में मेजा के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है। बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत एवं पूर्व वॉलीबाल खिलाड़ी मुकेश शुक्ला को पुनः उत्तर प्रदेश विद्यालयीय वॉलीबाल टीम का चयनकर्ता नियुक्त किया गया है। राज्य विद्यालयीय खेल संस्थान के निर्गत पत्र के अनुसार, मुकेश शुक्ला 24 से 27 सितंबर 2026 तक प्रयागराज के सीएबी इंटर कॉलेज में आयोजित 70वीं उत्तर प्रदेश अंतर मंडलीय स्टेट वॉलीबाल चैम्पियनशिप-2026 (अंडर-14, 17 एवं 19 बालक-बालिका) में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर प्रदेश की टीम का चयन करेंगे। मुकेश शुक्ला की नियुक्ति पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों, शिक्षक संगठनों एवं खेल जगत से जुड़े लोगों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। यह भी पढ़ें- भूपेंद्र प्रदेशीय वॉलीबॉल के चयनकर्ता नियुक्त
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.