रामगढ़, अप्रैल 18 -- रामगढ़, एक प्रतिनिधि। भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी मुकेश कुमार लुनायत ने रामगढ़ जिले के 16वें पुलिस अधीक्षक के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने निवर्तमान पुलिस अधीक्षक अजय कुमार से औपचारिक रूप से जिम्मेदारी संभाली। पदभार ग्रहण के मौके पर जिला पुलिस महकमे में उत्साह का माहौल देखा गया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम के दौरान डीएसपी मुख्यालय चंदन वत्स और डीएसपी फैजान अहमद ने नव पदस्थापित एसपी का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। वहीं निवर्तमान एसपी अजय कुमार ने भी उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कार्यभार सौंपा। इस अवसर पर जिला पुलिस बल की ओर से मेजर मंटू यादव के नेतृत्व में नवागंतुक एसपी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।- यह भी पढ़ें- झारखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 65 IAS-IPS अधिकारियों का ट्रांसफर; देखें ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.