पटना, अप्रैल 1 -- पटना जिले के खाद्य सुरक्षा अधिकारी मुकेश कश्यप को बनाया गया है। उन्हें यह पद अतिरिक्त प्रभार के रूप में दिया गया है। बुधवार को खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी के तौर पर मुकेश कश्यप अतिरिक्त प्रभार ग्रहण कर लिया। जबकि निवर्तमान खाद्य सुरक्षा अधिकारी अजय कुमार को एक साल का सेवा विस्तार देते हुए नवादा जिले में मूल पदस्थापन किया गया है। नवादा के अलावा अजय कुमार को जहानाबाद और औरंगाबाद जिले का भी अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग ने पत्र जारी कर आदेश भी जारी कर दिया है। अजय कुमार करीब नौ साल से पटना जिले में खाद्य सुरक्षा अधिकारी के पद पर कार्यरत थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...