नई दिल्ली, अक्टूबर 13 -- Forbes Real-Time Billionaires: फोर्ब्स रियल टाइम बिलियनेयर्स लिस्ट में मुकेश अंबानी एक बार फिर से भारत के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। रिलायंस के चेयरमैन ने भारत के नंबर वन अरबपति का ताज अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने वापस लिया है। वहीं, एलन मस्क दुनिया के पहले खरबपति बने हुए हैं। मस्क का नेटवर्थ 1.007 ट्रिलियन डॉलर है। फोर्ब्स की इस लिस्ट के मुताबिक मुकेश अंबानी दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में 25वें नंबर पर हैं। इनका नेटवर्थ 78.8 अरब डॉलर है। जबकि, गौतम अडानी 74.9 अरब डॉलर है। भारत के टॉप-5 अरबपतियों में सावित्रि जिंदल 36.6 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ तीसरे स्थान पर हैं। जबकि, दुनिया के अरबपतियों में ये 64वें स्थान पर हैं। भारत में इनके बाद लक्ष्मी मित्तल (30.6 अरब डॉलर) और शिव नादर (27.4 अरब डॉलर) हैं।न अड...