नई दिल्ली, नवम्बर 3 -- रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में सोमवार को आई रिकॉर्ड तेजी की वजह से मुकेश अंबानी पर पैसों की मूसलधार बारिश हुई। उनकी दौलत एक ही दिन में 79700 करोड़ रुपये बढ़ गई। अब मुकेश अंबानी का नेटवर्थ 85.7 अरब डॉलर यानी 8.13 लाख करोड़ रुपये हो गया है। अब ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स में अंबानी 23वें स्थान पर पहुंच गए हैं। हालांकि, एशिया के अरबपतियों की लिस्ट मे मुकेश अंबानी अभी भी गौतम अडानी से पीछे हैं। अडानी का नेटवर्थ 111 अरब डॉलर यानी 10.53 लाख करोड़ रुपये है। डॉलर का रेट 94.94 रुपये प्रति डॉलर लिया गया है। दरअसल सोमवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर 12 प्रतिशत उछलकर 1300 रुपये के डे हाई पर पहुंच गए। यह अप्रैल 2020 के बाद सबसे बड़ी एकदिवसीय उछाल थी। शेयर में इस रिकॉर्ड तेजी की वजह कंपनी के दूसरी तिमाही के नतीजे और ब्रोक्रे...