नई दिल्ली, अप्रैल 25 -- मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने एक ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। दरअसल, FY26 में रिलायंस ने 95,610 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हासिल किया। रिलायंस पहली भारतीय कंपनी है जिसने 10 बिलियन डॉलर के सालाना मुनाफा के आंकड़े को पार किया है। रिलायंस के आसपास कोई ऐसी कंपनी नहीं है जो इस मामले में टक्कर दे सके। रिलायंस के मार्केट कैपिटल की बात करें तो 18 लाख करोड़ रुपये के स्तर पर है।सबसे करीब कौन? रिलायंस के सबसे करीबी प्रतिद्वंद्वी HDFC बैंक और SBI को उस मुकाम तक पहुंचने के लिए अभी काफी लंबा सफर तय करना है। मार्केट कैपिटलाइजेशन (12.08 लाख करोड़ रुपये) के हिसाब से दूसरी सबसे कीमती कंपनी HDFC बैंक ने FY26 में 8.07 अरब डॉलर (76,026 करोड़ रुपये) का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट दर्ज किया जबकि पिछले FY में यह 7.51 अरब डॉलर...