नई दिल्ली, अप्रैल 18 -- Reliance industries share: अगर पोर्टफोलियो में मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर हैं तो ये खबर आपके काम की है। दरअसल, रिलायंस इंडस्ट्रीज अगले हफ्ते शुक्रवार यानी 24 अप्रैल को वित्त वर्ष 2026-26 (FY26) की चौथी तिमाही के अपने वित्तीय नतीजे घोषित करेगी। मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली इस कंपनी का बोर्ड डिविडेंड देने पर भी विचार करेगा। रिलायंस की डिविडेंड हिस्ट्री को देखें तो कंपनी ने 14 अगस्त, 2025 को प्रति शेयर 5.50 रुपये का फाइनल डिविडेंड दिया। इससे पहले, 19 अगस्त, 2024 को 10 रुपये, 21 अगस्त, 2023 को 9 रुपये और 18 अगस्त, 2022 को 8 रुपये का डिविडेंड दिया गया था।क्या कहा कंपनी ने? रिलायंस ने कहा- कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की एक बैठक शुक्रवार, 24 अप्रैल 2026 को होनी तय है। इस बैठक में मुख्य रूप से 31 मा...