नई दिल्ली, जुलाई 17 -- मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के प्रमोटर ग्रुप ने कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है। प्रमोटर ग्रुप ने अप्रैल-जून तिमाही के दौरान बाजार से लगभग Rs.8,500 करोड़ से Rs.9000 करोड़ के शेयर खरीदकर कंपनी में अपनी हिस्सेदारी 0.48% बढ़ाई है। इस खबर के बीच रिटेल निवेशकों में उत्साह दिखा और रिलायंस के शेयर में 3 पर्सेंट तक का उछाल आया। इस वजह से भाव 1,324.50 रुपये तक जा पहुंचा। बता दें कि कंपनी तिमाही नतीजे भी जारी करेगी।50.48 प्रतिशत हिस्सेदारी शेयरहोल्डिंग पैटर्न के अनुसार, रिलायंस के प्रमोटर और प्रमोटर समूह की हिस्सेदारी अप्रैल-जून तिमाही के अंत में बढ़कर 50.48 प्रतिशत हो गई, जो तीन महीने पहले (जनवरी-मार्च) करीब 50 प्रतिशत थी। कंपनी में शेयरों की ताजा खरीदारी भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के 'क्र...