नई दिल्ली, अक्टूबर 15 -- मुकेश अंबानी की टेलीकॉम कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड के आईपीओ का इंतजार है। इस इंतजार के बीच अंबानी की एक और कंपनी जियो फाइनेंशियल सर्विसेज ने वित्त वर्ष 2027 की सितंबर तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। जियो फाइनेंशियल सर्विसेज की कंसोलिडेटेड कुल आय (डिविडेंड इनकम को छोड़कर) सालाना आधार पर 132% बढ़कर Rs.1699 करोड़ हो गई। वहीं, प्री-प्रोविजनिंग ऑपरेटिंग प्रॉफिट (PPOP) सालाना आधार पर 85% बढ़कर Rs.574 करोड़ हो गया जबकि टैक्स से पहले का मुनाफा 51% बढ़कर Rs.489 करोड़ हो गया। कंपनी के टैक्स के बाद का मुनाफा Rs.340 करोड़ रहा। कंपनी ने बताया कि वित्त वर्ष 2027 की जून तिमाही और वित्त वर्ष 2026 की सितंबर तिमाही के टैक्स के बाद के मुनाफे में डिविडेंड इनकम भी शामिल थी। वित्त वर्ष 2027 की पहली छमाही में, डिविडेंड इनकम को छोड...