नई दिल्ली, अप्रैल 10 -- मुकुल चौधरी.कल तक जो नाम किसी को पता नहीं था, आज हर कोई उसके बारे में जानना चाहता है। 21 साल के इस युवा बल्लेबाज ने आईपीएल में वो कारनामा कर दिखाया है जो विराट कोहली, रोहित शर्मा और एमएस धोनी जैसे बड़े-बड़े दिग्गज नहीं कर पाए। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 182 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए एक समय पर जब लखनऊ सुपर जाएंट्स ने 128 के स्कोर पर 7 विकेट गंवा दिए थे, तब हर किसी ने एलएसजी की जीत की उम्मीद छोड़ दी थी। मगर 7वें नंबर पर आए मुकुल चौधरी ने एक ऐसी पारी खेल डाली, जिसने ना सिर्फ लखनऊ सुपर जाएंट्स को हारी हुई बाजी जिताई बल्कि इतिहास भी रचा। यह भी पढ़ें- पिता के सपने को पूरा करने के लिए मुकुल ने उठाया था बैट, अब IPL में बनाई पहचान मुकुल चौधरी ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 27 गेंदों पर 2 चौकों और 7 गगनचुंबी छक्को...