नई दिल्ली, अगस्त 10 -- दिग्गज निवेशक मुकुल अग्रवाल के निवेश वाले स्टॉक Allcargo Logistics Limited के शेयरों की कीमतों में आज 19 प्रतिशत तक की तेजी देखने को मिली है। कंपनी के तिमाही प्रदर्शन की वजह से यह उछाल देखने को मिली है। बता दें, मुकुल अग्रवाल की कंपनी में कुल हिस्सेदारी 2 प्रतिशत से अधिक है। बीएसई में आज सोमवार को Allcargo Logistics Limited के शेयर 9.5 रुपये के स्तर पर खुले थे। दिन में स्मॉल कैप कंपनी का शेयर 10.39 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया। कंपनी का बीएसई में 52 वीक हाई 16.18 रुपये और 52 वीक लो लेवल 7.10 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 1460 करोड़ रुपये का है। यह भी पढ़ें- GMP दिखा रहा है 39% का फायदा, IPO पर दांव लगाने का आखिरीकंपनी को पहली तिमाही में कितना प्रॉफिट हुआ है? अप्रैल से जून 2026 के दौरान Allcargo Logistics Lim...