कौशाम्बी, नवम्बर 17 -- मंझनपुर। कौशाम्बी ब्लॉक के बड़ा गांव में छह दिवसीय रामलीला का शुभारंभ रविवार को हुआ। मुकुट पूजन के साथ लीला शुरू हुई। पहले दिन नारदमोह का भावपूर्ण मंचन हुआ। इस दौरान जय श्री राम का जयघोष गुंजता रहा। बांदा-चित्रकूट से आए पहले दिन नारद मोह का मंचन कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। देव ऋषि नारद जी हिमालय में जा कर कुछ छड़ भगवान का भजन करने लगे भजन करते करते अखंड समाधि लगा ली। जिससे देवताओं के राजा इंद्र का सिंहासन हिल उठा। देवराज इंद्र ने कामदेव को तपस्या भंग करने के लिए भेजा लेकिन कामदेव असफल रहे तब नारद को अभिमान हुआ और भगवान शिव, ब्रम्हा, नारायण तीनों देवताओं से बताया कि आज मैंने काम पर विजय प्राप्त कर लिया। इस पर भगवान श्री हरि ने सोचा कि नारद को अभिमान हो चुका है इसके अभिमान को मिटाना चाहिए। एक सुंदर माया का नगर बना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.